ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के 34वें मुकाबले में गुरुवार को भारत ने वेस्टइंडीज को 125 रनों से करारी शिस्त दी।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की टीम 34.2 ओवरों में सिर्फ 143 रनों पर ऑलआउट हो गई। विंडीज के लिए सुनील एम्ब्रीस ने 31 और निकोलस पूरन ने 28 रनों का योगदान दिया।
भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और वोस्टइंडीज के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की और चार विकेट लेकर वेस्टइंडीज से मैच छीनकर अपने पाले में कर लिया।
भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने 82 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 72 रन और महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 56 रन बनाकर टीम को 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 268 रनों तक पहुंचाया। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा लोकेश राहुल ने 48 रन और हार्दिक पांड्या ने 46 रन बनाए।
वहीं वेस्टइंडीज के लिए केमर रोच ने तीन, शेल्डन कॉटरेल और कप्तान जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिए।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.