वीडियो: टीम इंडिया की जीत पर भारत में जश्न, पाकिस्तान में टूटी टीवी

क्रिकेट के मैदान पर टीम इंडिया पूरी दुनिया से जीत लें, लेकिन पाकिस्तान को हराने का जो मजा है। पाकिस्तान के लिए भी हार चाहे किसी से मिले, पर भारत से हारने का दर्द सबसे गहरा होता है।

वर्ल्ड कप में हार के बाद पाकिस्तान में मातम पसर जाता है। हार का सबसे ज्यादा नुकसान सेट को है। इस बार भी हिंदुस्तान से मिली हार पाकिस्तानी पचा नहीं पा रहे हैं। हमेशा की तरह इस बार भी वर्ल्ड कप में मिली हार का आए गुस्से का शिकार बेचारे टीवी सेट हो रहे हैं। वहीं भारत में जश्न का माहौल है।

इधर मैनेस्टर में मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी बांटी जा रही थी और उधर पाकिस्तान के न्यूज चैनल पर ये खबर दिखाई जाने लगी कि पाकिस्तान के कोने-कोने में लोगों ने टीवी को तोड़ना शुरू कर दिया है। लाहौर के स्टेडियम में बड़ी स्क्रीन के साथ-साथ छोटे टीवी पर भी मैच देखने की व्यवस्था की गई थी, जैसे ही पाकिस्तान टीम इंडिया से हारी लोग स्क्रीन को तो नहीं उतार पाए लेकिन छोटे टीवी को उठाकर टुकड़ों में बदल दिया।

पाकिस्तान में हर शहर की करीब यही तस्वीर रही। एक मोबाइल शॉप पर दुकानदार मैच देख रहा था लेकिन जैसे ही 40 ओवर में मैच खत्म हुआ उसने टीवी को देखने लायक नहीं छोड़ा। मच्छर मारने वाले बैडमिंटन से मारता, मारता गया जब तक की टीवी शॉट होकर बंद नहीं हो गया।

ये पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में भारत के हाथों में करारी हार के बाद टीवी तोड़े गए हों। इससे पहले भी जब जब वर्ल्ड कप में पाकिस्तान भारत के हाथों पिटा था। तब भी इस तरह की तस्वीरें सामने आईं थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.