पहाड़ में आइस हॉकी, सामने हिमालय और बर्फ की सफेद चादर में लिपटा ग्राउंड, दीवाने हो जाएंगे आप!

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी शहर में एशिया की ब्रिटिश काल की सबसे पुरानी स्केटिंग रिंग से प्रेरणा लेते हुए स्पीति वैली के अधिकारियों ने नई हॉकी स्केटिंग रिंग बनाई है।

इसमें बर्फ की मोटी परत की नैचुरल कोटिंग है। इसके बैकग्राउंड में हिमालय का होना एक अद्भुत दृश्य दिखाता है। स्थानीय लोग, खासकर युवा इस मौके को भुनाना चाहते हैं और इसलिए यहां से 350 किलोमीटर दूर काजा गांव में स्थित इस रिंग में उतरने के लिए अपने स्कैट्स तैयार कर रहे हैं। इस सप्ताह से यह स्केटिंग रिंग जनता के लिए खुल जाएगी।

जिला खेल अधिकारी ने जीवन नेगी ने कहा, “स्पीति में हर बच्चे का सपना आइस हॉकी खेलना होता है। उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए, हमने 60 वाय 30 मीटर का एक स्केटिंग रिंग बनाई है जिसमें हमने बर्फ की मोटी परत की नैचुरल कोटिंग मुहैया कराई है।”

ये स्केटिंग रिंग 3,720 मीटर एलटीट्यूड पर बनाई गई है जहां तापमान माइनस 20 डिग्री तक भी जाता है। स्थानीय अधिकारियों ने भारतीय आइस हॉकी संघ को भी इसमें शामिल किया है ताकि हाई एलटीट्यूड पर खेले जाने वाले इस खेल को प्रमोट कर सकें।

नेगी ने कहा कि पिछले साल प्रयोग के तौर पर एक टेनिस कोर्ट को आइस हॉकी स्केटिंग रिंग में तब्दील किया गया था। नेगी ने कहा, “युवाओं का आइस हॉकी के प्रति झुकाव देखकर हमने यहां इन सर्दियों में स्थायी स्केटिंग रिंग स्थापित करने का फैसला किया।

उन्होंने कहा, “पिछली बार आइस हॉकी सत्र 10 फरवरी तक आयोजित किया गया था। इस बार मुझे लगता है कि स्केटिंग रिंग को पेशेवर तरीके से बनाया गया है इसलिए यह ढाई महीने तो चलेगा ही। इस दौरान शीतकालीन शिविर और टूर्नामेंट्स आयोजित कराए जाएंगे।”

शीतकालीन ओलम्पिक खेलने का सपना लिए स्थानीय युवा उत्साहित हैं। 12वीं क्लास की छात्रा सुजाता नेगी ने कहा, “बचपन से हम जमी हुई झीलों पर स्लेज (बर्फ पर चलने वाली गाड़ी) चलाने का लुत्फ ले रहे हैं। यहां के स्थानीय लोगों में यह काफी मशहूर है। इस स्केटिंग रिंग के बनने से हम पेशेवर तरीके से आइस हॉकी सीखने के लिए उत्साहित हैं।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.