IND Vs AUS: भारतीय गेंदबाजों के कहर से बचने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने तैयार किया ये प्लान, जानें क्या है रणनीति

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को भारतीय स्पिनरों के खिलाफ आक्रमण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है और कहा गया है कि वो जिस तरह के शॉट्स खेलने में सक्षम हों, चाहे रिवर्स स्वीप या स्वीप, खेलें।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज चार मैचों की मौजूदा सीरीज के शुरुआती दो मैचों में भारतीय स्पिनरों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए। खासकर रविचंद्रन अश्विन के सामने जिन्होंने दो मैचों में अभी तक 10 विकेट लिए हैं और इन विकेटों में सबसे अहम दो बार स्टीव स्मिथ का विकेट रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने गुरुवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एसीसीजी) में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच से पहले कहा, “हमने मानसिकता की बात की है। हमारे पास कुछ अच्छे प्लान हैं। यह सिर्फ मैदान पर जाकर हिम्मत के साथ प्लान को लागू करने की बात है। इसलिए अगर आप उस तरह के बल्लेबाज हो जो गेंदबाजों को हवा में मारना पसंद करते हो या उस तरह के बल्लेबाज हो जो स्पिनरों पर स्वीप या रिवर्स स्वीप खेलना पसंद करते हो तो हम इस तरह से खेलने को प्रेरित कर रहे हैं।”

पेन ने माना कि उनके बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को हावी होने का मौका दिया। उन्होंने कहा, “हमने अपने बल्लेबाजों को सलाह दी है कि आप अपना खेल खेलें। मुझे लगता है कि हमने कई बार उन्हें अपने ऊपर हावी होने दिया और उन्हें हमारे ऊपर दबाव बनाने दिया। दबाव के साथ आप विकेट खोते हो। इसलिए यह अपने प्लान को लेकर स्पष्ट रहने की बात है। साथ ही उसे लागू करने की हिम्मत और अपने तरीके से खेलने की भी बात है।”

पेन ने कहा कि वह भारतीय गेंदबाजी में शामिल किए जाने वाले नए चेहरों पर आक्रमण करेंगे मसलन मोहम्मद सिराज और जो भी उमेश यादव के स्थान पर आता है (नवदीप सैनी)। साथ ही कोशिश करेंगे कि जसप्रीत बुमराह और अश्विन को थका दें।

उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि बुमराह और अश्विन ज्यादा से ज्यादा ओवर फेंकें और हम भारतीयों के खिलाफ काफी सारे रन बनाएं, लेकिन हमने देखा है कि भारतीय बल्लेबाजी में काफी गहराई है, यही बात उनके गेंदबाजी आक्रमण पर भी लागू होती है। हमने उन्हें अच्छा करते हुए देखा है। जो खिलाड़ी आए हैं, हमने उनके खिलाफ आस्ट्रेलिया-ए में रहते हुए खेला है। हम जानते हैं कि उनके पास क्या क्षमता है।”

विकेटकीपर ने कहा, “लेकिन हां, अहम बात यह है कि हम बुमराह और अश्विन को काफी सारे ओवर फेंकने पर मजबूर करें अगर हम यह कर सके तो हम काफी सारे रन बनाएंगे और हम युवा खिलाड़ियों को ज्यादा गेंदबाजी करने को मजबूर करेंगे।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.