उत्तराखंड: यौन शोषण की शिकार पीड़िता के गायब होने पर हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश

नैनीताल हाईकोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका की सुनवाई करते हुए हरिद्वार के एसएसपी को मामले की जांच कर ये रिपोर्ट देने का आदेश दिया कि यौन शोषण की शिकार महिला कहां है।

याचिका हरिद्वार निवासी मनमोहन सिंह की ओर से दायर की गई है। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि अखिल भारतीय गायत्री परिवार के प्रमुख डा. प्रणव पांड्या और उनकी पत्नी शैलबाला पांड्या पर तथाकथित बलात्कार एवं यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पीड़ित महिला विगत 23 नवम्बर से गायब है और वो अदालती कार्यवाही में भी हिस्सा नहीं कर रही है। उसे साजिशन गायब करवाने का आरोप लगाया गया है।

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की अदालत में हुई। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने इस आशय का आदेश दिया। याचिकाकर्ता के वकील विवेक शुक्ला ने बताया कि मामले को सुनने के बाद अदालत ने हरिद्वार के एसएसपी और थाना प्रभारी को मामले के निष्पक्ष जांच कर 13 जनवरी तक रिपोर्ट अदालत में पेश करने को कहा है। साथ ही ये पता लगाने को कहा है कि पीड़िता अदालती कार्यवाही में क्यों नहीं भाग ले रही है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की एक महिला ने पिछले साल अखिल भारतीय गायत्री परिवार के प्रमुख डा. पांड्या और उनकी पत्नी शैलबाला पर यौन शोषण एवं उत्पीड़न का आरोप लगाने के मामले में दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि वह जब वर्ष 2010 में शांतिकुंज में काम करती थी तो उस दौरान उसका यौन शोषण और उत्पीड़न किया गया। इसके बाद मामले को हरिद्वार पुलिस को जांच के लिये सौंप दिया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.