Categories: Newsखेल

‘विराट सेना’ ने वो कर दिया जो आज तक कोई नहीं कर सका!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ को भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम कर इतिहास रच दिया है।
71 साल बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ जीतने में कामयाबी मिली है। बारिश की वजह से सीरीज़ का चौथा और आखिरी टेस्ट ड्रा रहा और इसके साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया में जीत का परचम लहरा दिया। ऑस्ट्रेलिया से उसके ही घर पर टेस्ट सीरीज़ जीतने वाली भारतीय टीम एशिया की पहली टीम है। भारत ऑस्ट्रेलिया से पहले इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड में टेस्ट सीरीज़ जीत चुका है और अब दक्षिण अफ्रीका ही ऐसा देश रह गया है जहां भारत अब तक टेस्ट सीरीज़ नहीं जीत सका है। आपको बता दें कि सभी एशियाई देशों को मिलाकर भारत ने 71 साल, 31 सीरीज़ और 98 टेस्ट बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ जीती है। इस दौरान 272 खिलाड़ी और 29 कप्तानों ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी किस्मत आजमाई लेकिन सफलता विराट कोहली को हाथ लगी। सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन करने वाले चेतेश्वर पुजारा को ‘मैन ऑफ द सीरीज़’ का खिताब मिला।
सीरीज़ के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 622 रनों पर घोषित कर दी थी। भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा ने (193), ऋषभ पंत ने (159), रविंद्र जडेजा ने (81), मयंक अग्रवाल ने (77) रनों की शानदार पारी खेली थी।  इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 300 रनों पर समेट कर उन्हें फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया था। भारत चौथे टेस्ट को भी जीतने के करीब था, लेकिन बारिश ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और चौथा टेस्ट ड्रॉ घोषित कर दिया गया।
wahidnewsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

6 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

6 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

7 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.