क्रिकेट के ‘भगवान’ से भी आगे निकल गए विराट कोहली लेकिन सहवाग की बराबरी नहीं कर पाए

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में कोहली ने दोहरा शतक जड़ दिया।

इस दोहरे शतक के साथ ही वो सर डॉन ब्रैडमैन के बाद सबसे ज्यादा दोहरा शतक जड़ने वाले पहले इंटरनेशनल क्रिकेटर बन गए हैं। ये उनके करियर का सातवां दोहरा शतक था। इस दोहरे शतक के साथ ही कोहली ने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के 6 बार दोहरा शतक जड़ने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। आपको बता दें कि आस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमन ने कुल 12 दोहरे शतक जड़े हैं।

इस दोहरे शतक के साथ ही कोहली ने टेस्ट करियर में सात हजार रन भी पूरे कर लिए। हालांकि वो इस मैच में तिहरा शतक नहीं जड़ पाए। यहां पर वो सहवाग से पीछे रह गए। आपको बता दें कि वीरेंद्र सहवाग के नाम तिहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। कोहली के अलावा सचिन तेंदुलकर,  राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली टेस्ट करियर में सात हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। गौरतलब है कि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिशन स्टेडियम में खेला जा रहा है।

विराट कोहली ने अपना शतक पूरा करते ही एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। वो 40 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। कोहली ने इस मैच में टेस्ट करियर का 26वां शतक पूरा करते ही कप्तान के तौर पर 19वां टेस्ट शतक पूरा किया। उनके नाम कप्तान के रूप में वनडे क्रिकेट में 21 शतक हैं। इस मामले में आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिंग सबसे आगे है। आपको बता दें कि पॉटिंग के नाम कुल 41 शतक हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.