Categories: Newsखेल

IPL 2019 AUCTION: इन खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, रुपयों की हुई बारिश

IPL-12 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जयपुर में हुई। इस नीलामी में 8 टीमों ने 350 खिलाड़ियों की बोली लगाई। 

IPL-12 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो गई है। जयपुर में हुई नीलामी में 350 खिलाड़ियों की बोली लगी जिसमें 228 भारतीय हैं। हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 8 टीमों ने जमकर रुपयों की बारिश की। तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट आईपीएल-2019 के लिए नीलामी में सबसे महंगे बिके। जयदेव को राजस्थान रॉयल्स ने आठ करोड़ चालीस लाख रुपये में खरीदा। उन्हें पिछली बार इसी टीम ने 11 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा था। आपको बताते हैं 15 वो खिलाड़ी जिन पर फ्रैंचाइजी ने जमकर रुपयों की बारिश की।

1. जयदेव उनादकट (राजस्थान रॉयल्स) 8.40 करोड़ (आधार मूल्य 1.50 करोड़ रुपये)
2. वरुण चक्रवर्ती (किंग्स इलेवन पंजाब) 8.40 करोड़ (आधार मूल्य 20 लाख रुपये)
3. सैम कुरैन (किंग्स इलेवन पंजाब) 7.20  करोड़ (आधार मूल्य दो करोड़ रुपये)
4. कोलिन इन्ग्राम (दिल्ली कैपिटल्स) 6.40 करोड़ (आधार मूल्य दो करोड़ रुपये)
5. मोहित शर्मा (चेन्नई सुपर किंग्स) 5.00 करोड़ (आधार मूल्य 50 लाख रुपये)
6. शिवम दुबे (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 5.00 करोड़ (आधार मूल्य 20 लाख रुपये)
7. अक्षर पटेल (दिल्ली कैपिटल्स)  5.00  करोड़ (आधार मूल्य एक करोड़ रुपये)
8. कार्लोस ब्रेथवेट (कोलकाता नाइट राइडर्स) 5.00 करोड़ (आधार मूल्य 75 लाख रुपये)
9. मोहम्मद शमी (किंग्स इलेवन पंजाब) 4.80 करोड़ (आधार मूल्य एक करोड़ रुपये)
10. प्रभसिमरन सिंह (किंग्स इलेवन पंजाब) 4.80 करोड़ (आधार मूल्य 20 लाख रुपये)
11. शिमरोन हेटमेयर (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)  4.20 करोड़ (आधार मूल्य 50 लाख रुपये)
12. निकोलस पूरन (किंग्स इलेवन पंजाब) 4.20  करोड़ (आधार मूल्य 75 लाख रुपये)
13. अक्षदीप नाथ (रॉयल चैलंजर्स बेंगलुरु) 3.60 करोड़ रुपये  (20 लाख रुपये )
14. बरिंदर सरां (मुंबई इंडियंस) 3.40 करोड़ रुपये (आधार मूल्य 50 लाख रुपये)
15. वरुण आरोन (राजस्थान रॉयल्स) 2.40 करोड़ रुपये (आधार मूल्य 50 लाख रुपये)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.