धोनी के रिटायरमेंट पर क्या बोले माही के दोस्त?

वर्ल्ड कप के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के कयासों का बाजार गर्म है। कोई कहता है उन्हें अब रिटायरमेंट ले लेना चाहिए, तो कोई धोनी को अभी और खेलते हुए देखना चाहता है।

इस बीच धोनी के दोस्त और उनकी स्पोर्ट्स कंपनी के मैनेजर अरुण पांडे ने साफ किया है कि धोनी का फिलहाल रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े खिलाड़ी के भविष्य को लेकर इस तरह के कयास लगाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

दरअसल वर्ल्ड के न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से ही धोनी के रिटायरमेंट का मुद्दा उठा है। आपको बता दें कि अरुण पांडे से पहले धोनी के कोच केशव बनर्जी ने कहा था कि वह टी-20 वर्ल्ड कप तक खेलना जारी रख सकते हैं। 3 अगस्त से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज दौरे के लिए रविवार को टीम इंडिया का चयन किया जाएगा। अब देखना है कि इस दौरे के लिए बीसीसीआई धोनी का चयन करता है या नहीं।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अब तक 350 वनडे मैच खेल चुके हैं। इसके साथ ही वो 90 टेस्ट और 98 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने 10,773 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 50 से ज्यादा रहा। टेस्ट मैचों में धोनी ने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.