‘हिटमैन’ एक और रिकॉर्ड हिट करने को तैयार हैं

भारत और बांग्लादेश के बीच राजकोट में होने वाले दूसरे टी-20 मैच पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। ये मैच टीम इंडिया के हिट मैन रोहित शर्मा के लिए बेहद खास है।

रोहित का ये 100वां टी-20 मैच होगा। ऐसे में फैंस ये उम्मीद कर रहे हैं हिट मैन शतक जड़कर अपने 100वें टी-20 मैच को यादगार बना देंगे। इस मैच को खेलने के साथ ही रोहित सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल पाकिस्तान के शोएब मलिक 111 टी-20 मैच खेलकर सबसे आगे हैं, शाहिद अफरीदी भी 99 टी-20 मैच खेल चुके हैं।

रोहित टी-20 में फिलहाल दुनिया में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। दिल्ली में खेले गए बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा ने विराट कोहली को पीछे छोड़ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। टी-20 में रोहित शर्मा अब तक 99 मैचों में 136.67 की स्ट्राइक रेट से 2452 रन बना चुके हैं। इसमें 4 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 77 टी-20 मैचों में 135.28 की स्ट्राइक रेट से 2450 रन बनाए हैं। इसमें 22 अर्धशतक शामिल हैं। विराट ने टी-20 में अब तक एक भी शतक नहीं लगाया है।

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बांग्लादेश जीत चुकी है। ये बांग्लादेश की टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के खिलाफ पहली जीत थी। मैच शाम 7 बजे राजकोट के सौराष्ट्र स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत को सीरीज में वापसी करनी है तो उसे हर हाल में ये मैच जीतना होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.