नस्लीय टिप्पणी के लिए बदनाम सिडनी की बाउंड्री और विराट कोहली का गुस्सा

सिडनी में इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ जो नस्लीय टिप्पणी हुई वो नई नहीं है।

ऑस्ट्रेपलिया के क्रिकेट इतिहास में झांक कर देखेंगे तो पहले ही इस तरह की टिप्पणी कभी क्रिकेटर तो कभी क्रिकेट ग्राउंड में बैठे दर्शक करते रहे हैं। हां ये जरूरत है कि इस सिराज पर लगातार हो रही रंगभेदी टिप्पणी को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस मामले में बीसीसीआई ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने कहा है कि इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जय शाह का कहना है कि उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बात की है और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भरोसा दिलाया है कि रंगभेदीय टिप्पणी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस मामले में विराट कोहली ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि नस्लीय अभद्रता कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। विराट ने कहा है कि इस मामले को तुरंत गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

आपको बता दें कि रविवार को सिडनी टेस्ट के दौरान सिराज पर लगातार दूसरे दिन रंगभेदीय टिप्पणी की गई है। सिडनी में जेंटलमैन गेम देखने आए दर्शकों ने आज खेल भावना को फिर तार-तार कर दिया और मोहम्मद सिराज पर नस्लभेदी टिप्पणी की। सिराज ने अंपायर से इसकी शिकायत की और फिर 6 दर्शकों को स्टेडियम से बाहर कर दिया गया। लगातार दो दिन तक इस तरह की घटनाएं होने से जब विवाद बढ़ा तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और आईसीसी को खेद जताना पड़ा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

6 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.