जिस मैदान पर वर्ल्ड चैम्पियन बने उसी मैदान पर फिसड्डी भी बन गए

जिस क्रिकेट के मक्का पर इंग्लैंड की टीम क्रिकेट की वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। महज 10 दिन उसी मैदान पर टीम फिसड्डी बन गई। आयरलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे चार दिवसीय टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम महज 85 रनों पर ऑल आउट हो गई।

इंग्लैंड के पांच विकेट 23 गेंदों में ही गिर गए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम महज 23.4 ओवर ही खेल सकी। इंग्लिश टीम की तरफ से सबसे ज्यादा डेनली ने 23 रन बनाए। इसके अलावा सैम कुरन 18 और ओली स्टोन 19 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान समेत 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए।

घरेलू मैदान पर गेंदों के लिहाज से इंग्लैंड की टीम की ये सबसे छोटी पारी है। इससे पहले 1995 में इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में सिर्फ 180 गेंद खेलकर ऑल आउट हो गई थी। आपको बता दें इंग्लैंड की टीम आयरलैंड के खिलाफ पहला सेशन भी पूरा नहीं खेल पाई। पिछले 38 टेस्ट मैचों में उसके साथ ऐसा चार बार हो चुका है। आपको बता दें कि एक अगस्त से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज शुरू हो रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.