Categories: Newsखेल

सिडनी वनडे मेंं इस वजह से भारत को देखना पड़ा हार का मुंह, ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। कोहली की कंपनी को मेजबान टीम ने 34 रनों से मात देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। कंगारुओं को एक हजारवीं जीत भारतीय शेरों के खिलाफ हासिल हुई। कंगारुओं को एक हजारवीं जीत भारतीय टीम के खिलाफ हासिल हुई। ऑस्ट्रेलिया ने अबतक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 1852 मैच खेले हैं। जिसमें 818 टेस्ट, 920 वनडे और 114 टी-20 मैच शामिल हैं।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 288 रन का लक्ष्य दिया। 289 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ही खराब रही। शुरुआती 4 ओवर में ही टीम इंडिया के 3 विकेट गिर गए और यही हार की प्रमुख वजह बन गई। शिखर धवन पहले और कप्तान विराट कोहली और अंबाती रायुडू चौथे ओवर में पवेलियन लौट गए। महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी की। वहीं, धोनी ने 22 मैच बाद अर्धशतक लगाया। धोनी ने इस मैच में अपना एक रन बनाते ही 10 हजार एकदिवसीय रन पूरे कर लिए। वो ऐसा करने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज हैं। टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली और 133 रन बनाए। टीम इंडिया 50 ओवर में 9 विकेट पर 254 रन ही बना सकी।

 

wahidnewsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.