Categories: Newsखेल

हॉकी स्टार अवॉर्ड्स में ‘भारतीय ज़ीरो’, क्या एक भी खिलाड़ी अवॉर्ड के लायक नहीं?

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ की ओर से दिए जाने वाले सर्वोच्च पुरस्कार ‘हॉकी स्टार्स अवॉर्ड्स’ के लिए इस साल एक भी भारतीय खिलाड़ी को नामांकित नहीं किया गया।

एफआईएच ने शुक्रवार को अवॉर्डस के लिए पुरुष और महिला खिलाड़ियों के कुल छह विभिन्न वर्गो की सूची जारी की जिसमें एक भी भारतीय खिलाड़ी का नाम नहीं है। पुरुषों के प्लेयर ऑफ द इयर अवॉर्ड के लिए विश्व कप विजेता बेल्जियम के आर्थर वेन डोरेन और सिमोन गोउनार्ड को नामांकित किया गया है। इनके अलावा, नीदरलैंड्स के अनुभवी खिलाड़ी बिली बेकर, इंग्लैंड के बैरी मिडल्टन और आस्ट्रेलिया के जैकब वेटन को नामांकित किया गया है।

कयास लगाए जा रहे थे कि विश्व कप में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाली भारतीय टीम के किसी खिलाड़ी को राइजिंग स्टार ऑफ द इयर वर्ग में जरूर चुना जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राइजिंग स्टार ऑफ द इयर वर्ग में आस्ट्रेलिया के टिम ब्रैंड और जेक हार्वी, बेल्जियम के आर्थर डू स्लूवर, जर्मनी के टिम हर्जबर्च और नीदरलैंड्स के थिज्स वेन डैम को नामांकित किया गया है।

महिलाओं के प्लेयर ऑफ द इयर अवॉर्ड के लिए विश्व कप विजेता नीदरलैंड्स की एवा डे गोएडे, शान डे वॉर्ड और लेवाई वेल्टन को नामांकित किया गया है। इनके अलावा, न्यूजीलैंड की स्टेसी मिचेलसन और स्पेन की जॉर्जिना ओलिवा को भी सूची में जगह मिली है।

दुनियाभर के हॉकी प्रशंसक 18 जनवरी तक अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिए वोट कर सकते हैं। वोट करने के लिए प्रशंसक एफआईएच की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एक लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। पुरस्कारों की घोषणा 14 फरवरी को की जाएगी।

wahidnewsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.