उत्तराखंड: चमोली के दर्शन सिंह बिष्ट ने IPL से जीते एक करोड़ रुपये, जानिये कैसे?

उत्तराखंड के चमोली के रहने वाले दर्शन सिंह बिष्ट ने IPL में अपनी टीम बनाकर एक करोड़ रुपये जीते हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देसभर में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों की तरह ही दर्शन सिंह बिष्ट की भी नौकरी चली गई। दर्शन सिंह बिष्ट को क्रिकेट का बड़ा शौक है। IPL शुरू होने पर बिष्ट ने माय इलेवन सर्किल नाम की एक वेबसाइट में अपनी फैंटेसी टीम बनाई और यहीं से एक करोड़ रुपये जीते। इसे आप ऐसे समझ लें कि दर्शन ने ऑनलाइन गेमिंग में दांव लगाकर एक करोड़ जीते हैं।

माय इलेवन सर्किल वेबसाइट ने सोमवार को दर्शन सिंह बिष्ट को करोड़पति ऑफ दी बीक घोषित किया। जिसके तहत ये खिताब जीतने वाले शख्स को एक करोड़ रुपये का इनाम मिलता है। आपको बता दें कि दर्शन सिंह बिष्ट ने अपनी फैंटेसी टीम में मार्क स्टोनिस को कप्तान बनाया जबकि मयंक अग्रवाल को उपकप्तान बनाया था।

कौन हैं दर्शन सिंह बिष्ट?
चमोली के गैरसैंण विकासखंड का एक गांव है थाला। दर्शन सिंह बिष्ट वहीं के रहने वाले हैं। लॉकडाउन से पहले जयपुर के होटल में नौकरी करते थे। लेकिन कोरोना महामारी के चलते उनकी नौकरी चली गई। इसके बाद से ही दर्शन गांव आ गए और तब से यहीं रह रहे थे। यहीं पर माय इलेवन सर्किल ऐप पर खेलते हुए उन्होंने फैंटेसी गेम के लिए दिल्ली कैपिटल और पंजाब इलेवन के बीच हुए मुकाबले के लिए अपनी टीम चुनी थी। उनकी इस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत दर्शन ने एक करोड़ रुपये जीते। जीएसटी और दूसरे टैक्स कट-कटाकर उन्हें लगभग 70 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.