उत्तराखंड: खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी, CM की घोषणा के बाद इन इलाकों में स्टेडियम बनाने की प्रक्रिया शुरू

उत्तराखंड के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा के बाद राज्य में 5 खेल स्टेडियम बनाने कि प्रक्रिया शुरू हो गई है।

खेल स्टेडियम बनाने के संबंध में खेल सचिव बृजेश संत ने अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सीएम की घोषणा के मुताबिक, इन स्टेडियों का निर्माण होना है। पांच स्टेडियमों में से दो स्टेडियम कुमाऊं और तीन का गढ़वाल मंडल में निर्माण होगा। विभाग ने स्टेडियमों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

खेल विभाग के अनुसार, कुमाऊं मंडल में चकरपुर वन चेतना मैदान और ऊधमसिंह नगर में खेल स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही बागेश्वर के खोली गांव में भी स्टेडियम का निर्माण होगा। इसके अलावा गढ़वाल मंडल के चमोली जिले के गौचर और गैरसैंण में स्टेडियम बनाया जाएगा।

त्रिवेंद्र सरकार पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग इंडोरहाल का निर्माण करवाएगी। वहीं, पौड़ी के रांसी स्टेडियम का विस्तारीकरण, स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा का सुदृढ़ीकरण और ड्योलीडाना अल्मोड़ा में बहुउद्देशीय खेल हॉल का निर्माण होगा। खेल सचिव के अनुसार, खेल स्टेडियम के लिए भूमि के चयन और निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य में फिलहाल 17 स्टेडियम हैं। पांच स्टेडियमों के निर्माण के बाद स्टेडियमों की संख्या 22 हो जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.