उत्तराखंड के पांच छात्रों ने फुटबॉल की दुनिया में बड़ा कदम बढ़ाया है। पौड़ी के पांच छात्रों के हाथ बड़ी सफलता लगी है, जो आगे चलकर पहाड़ का नाम को रोशन करेंगे।
पौड़ी के पांच छात्रों का चयन बाईचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल दिल्ली के लिए हो गया है। सोमवार को कंडोलिया खेल मैदान में बाईचुंग भूटिया फुटबाल स्कूल दिल्ली की ओर से ट्रायल का आयोजन किया गया। इस मैच में 60 बच्चों ने हिस्सा लिया। इन 60 बच्चों में 5 छात्रों का चयन हुआ है। जिन छात्रों का चयन हुआ है, उन्हें भाईचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल दिल्ली की ओर से निशुल्क शिक्षा के साथ फुटबॉल की ट्रेनिंग मिलेगी।
पांच छात्रों को मिली इस कामयाबी से पूरा इलाका गौरवान्वित महसूस कर रहा है। ट्रायल के आयोजन में पूर्व फुटबाल खिलाड़ी और सभासद विक्रम सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समय-समय पर होने चाहिए। उन्होंने फुटबॉल स्कूल के कामों की सराहना करते हुए इस कदम को शानदार बताया। पौड़ी यूनाइटेड के कोच रवि रावत ने बताया कि ट्रायल में योगेश नेगी, अनुराग गुंसाई, कृष असवाल, अंकित रावत और स्वप्निल रावत का चयन हुआ है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.