भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने नये कप्तान की मांग की है।
चौंकिए मत वो कप्तान टीम इंडिया के नहीं हैं, जिनकी मांग विरेंद्र सहवाग ने की है। दरअसल वीरेंद्र सहवाग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर सिंह के समर्थन में हरियाणा के छारा स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के लिए नये कप्तान की अपील की।
वीरेंद्र सहवाग ने जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दोबारा सत्ता में लाने और उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने अपने खेल एकेडमी का जिक्र करते हुए कहा, “एकेडमी से बहुत सारे बच्चे हरियाणा के लिए क्रिकेट खेलते हैं, फुटबॉल खेलते हैं, स्वीमिंग करते हैं और बहुत सारी चीजें में भाग लेते हैं। ये सब सिर्फ भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी की वजह से हो सका। क्योंकि न वो मुझे जमीन देते और न मैं एकेडमी बना पाता। आज मेरे साथ आप सभी का दायित्व बनता है कि हम चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक बार फिर हरियाणा का कप्तान बनाएं।”
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.