जब दर्जनों पहाड़ियों को युवराज सिंह की एक झलक ने बना दिया था ‘कंगाल’, आज भी नहीं भूल पाए हैं वो!

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उनसे जुड़े कई ऐसे किस्से हैं, जिसे लोग आज याद कर रहे हैं।

युवराज सिंह से जुड़ा एक ऐसा ही मामला उत्तराखंड का है। 11 मार्च, 2018 को उत्तरकाशी के पुरोला में युवराज सिंह एक टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे थे। तब युवराज सिंह को भी नहीं पता था कि उनकी ये मौजूदगी दर्जनों पहाड़ियों को कांगाल बना देगा। दरअसल पाड़ियों को कंगाल युवराज सिंह ने नहीं बनाया, बल्कि उनके नाम पर धोखेबाजी का बहुत बड़ा खेल खेला गया, जिसका अंदाजा शायद आज भी युवराज सिंह को नहीं होगा।

उत्तरकाशी के खलाड़ी गांव में रहने वाला अंकित सिंह रावत नाम के नटवरलाल ने युवराज सिंह को टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर यहां बुलाया था। खुद को युवराज सिंह का करीबी दिखाकर वो इलाके को दर्जनों लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया। अंकित सिंह रावत ने इलाके के दर्जनों युवाओं को रणजी और आईपीली में सेटिंग के जरिए मौका दिलाने का भरोसा दिलाया। और युवाओं से लाखों रुपये ऐंठ लिए। किसी से 50 लाख, किसी से 70 लाख रुपये लिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब कुछ लोग पुलिस में शिकायत लेकर पहुचे। तब तक ये नटवरलाल दर्जनों लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाकर फरार हो चुका था। अंकित सिंह रावत के बात में युवा सिर्फ इस लिए आ गए, क्योंकि उन्हें लगा था कि ये युवराज सिंह जैसे क्रिकेटर का करीबी है। ऐस में हो सकता है उनकी किस्मत संवर जाए।

धोखेबाजी में अंकित सिंह रावत की मदद उसके भाई और पिता ने भी की थी। देहरादून के रायवाला में 81 लाख रुपए ठगने की दो एफआईआर दर्ज की गई थी। देहरादून के राजेन्द सिंह ने अपने बेटे को रणजी टीम में चयन कराने का झांसा देकर 11 लाख ठगने की एफआईआर दर्ज कराई थी। अंकित सिंह रावत ने देहरादून के डालनवाला इलाके में 17 चंदर रोड पर आरे विला डालनवाला में एक आलीशान बिल्डिंग में किराए पर फ्लैट ले रखा था। यहीं से वो ठगी का गोरखधंधा चला था। अभी भी पूरे मामले की जांच जारी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

6 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 week ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.