जिसके लंबे छक्कों से दहशत में आ जाते थे गेंदबाज! उस भारतीय खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट से संन्यास

भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।

युसूफ ने 24 सितंबर 2007 को पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में पदार्पण किया था। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 10 जून 2008 को पाकिस्तान के खिलाफ पदार्पण किया। टीम इंडिया के लिए युसूफ ने अपना आखिरी वनडे पाकिस्तान के खिलाफ 2012 में खेला था।

38 साल ऑलराउंडर यूसुफ ने ट्वीट पर संन्यास की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं आधिकारिक रूप से क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं। मैं अपने परिवार, दोस्तों, प्रशंसकों, टीम और पूरे देश का मेरा समर्थन करने तथा मुझे इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे यकीन है कि आप सभी मुझे भविष्य में भी प्रोत्साहित करते रहेंगे।”

यूसुफ ने भारत के लिए 57 वनडे और 22 टी-20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने वनडे में 810 रन और टी-20 में 236 रन बनाए। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 123 रन का है, जो उन्होंने 2010 में बेंगलुरु में बनाए थे। यूसुफ स्पिन गेंदबाज हैं और उन्होंने अपने करियर में वनडे में 33 विकेट और टी-20 में 13 विकेट लिए।

यूसुफ 2007 टी-20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप की विजयी टीम का हिस्सा रहे थे। इसके अलावा वो 12 सालों तक आईपीएल में भी खेले। आईपीएल में वो राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रहे और उनके टीम में शामिल रहने के दौरान दोनों टीमों ने आईपीएल का खिताब जीता। यूसुफ ने आईपीएल के 174 मैचों में 3204 रन बनाए और 42 विकेट भी लिए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.