बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार रात को भोपाल लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के समर्थन में रोड शो किया।
अमित शाह के इस रोड शो में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शाह का रोड शो भवानी चौक से शुरू हुआ। रोड शो का जगह-जगह स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े थे तो हजारों लोग इस रोड शो में शामिल हुए।
रोड शो में शामिल कार्यकर्ताओं के सिर पर जहां भगवा साफा बंधा था, वहीं महिलाएं भगवा रंग की साड़ी पहने हुए थीं। पूरा रोड शो भगवा रंग में रंगा था। इस मौके पर अमित शाह ने संवाददाताओं से कहा, “बीजेपी भोपाल में भारी अंतर से जीत रही है। बीजेपी अपने मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है, भोपाल की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी के साथ है।”
रोड शो में अमित शाह के साथ गाड़ी पर बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सवार थे। पूरे रास्ते उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.