मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए मुंबई के आरे में पेड़ काटने का मामला गर्मा गया है। पेड़ काटने के विरोध में लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोग मेट्रो साइट पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।
लोगों को शिवसेना नेता और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के साथ बॉलीवुड हस्तियों का भी समर्थन मिला। पेड़ काटे जाने के विरोध में आदित्या ठाकरे ने बीजेपी की केंद्र सरकार पर हमला बोला है। ठाकरे ने कहा, ”जलवायु परिवर्तन पर केंद्र सरकार के मंत्रालय का कोई मतलब नहीं है। मुंबई मेट्रो के निर्माण के साथ प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में बात करना संवेदनहीनता है। आरे के आसपास के इलाके में पर्यावरण को तबाह किया जा रहा है। मुबई मेट्रो उन सभी चीजों को खत्म कर रहा है जिसकी बात भारत ने यूएन में की थी।”
आदित्य ठाकरे ने कहा कि ये मामला बीजेपी बनाम शिवसेना नहीं बल्कि मुंबई के पर्यावरण का है। आदित्य ठाकरे के साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री ने भी पेड़ काटे जाने का विरोध किया है। मेट्रो कार शेड के लिए आरे की जंगल को काटने का एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, दिया मिर्जा, फिल्मकार ओनिर समेत कई बड़ी हस्तियों ने भी ट्विटर पर विरोध जताया। ट्विटर पर सभी #SaveAareyForest के साथ ट्वीट कर रहे हैं।
क्या है मामला?
आरे क्षेत्र में मेट्रो शेड बनाया जाना है। इसके लिए करीब 2700 पेड़ों को काटना है। इसी का पर्यवारणविद विरोध कर रहे हैं। पेड़ों को काटे जाने के विरोध में कुछ लोग कोर्ट भी पहुंचे। जिस पर सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएमसी के फैसले के खिलाफ सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। बीएमसी ने मुंबई के आरे जंगल में मेट्रो कार शेड के लिए 2700 से ज्यादा पेड़ों की कटाई की अनुमति दी गई थी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.