फोटो: सोशल मीडिया
पिछले कुछ सालों में देश में डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ा है। सरकार भी डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दे रही है। लोग भी बड़ी संख्या में अब ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। लेकिन कई बार पूरी जानकारी नहीं होने की वजह से वो फ्रॉड के शिकार हो जाते हैं।
ऐसा ही कुछ हरिद्वार में हुआ। यहां ऑनलाइन खरीदी गई साड़ी वापस करना एक भेलकर्मी को महंगा पड़ा। साइबर ठग ने भेलकर्मी के खाते से 99 हजार की रकम उड़ा ली। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस में केस दर्ज कराया है। शिकायत के मुताबिक भेल के सेक्टर एक के रहने वाले मनोज यादव ने अपनी पत्नी के लिए दो साड़ी ऑनलाइन शॉपिंग ग्रेट इंडियन साड़ी से की थी।
कैसे हुआ फ्रॉड?
शिकायत के मुताबिक मनोज की पत्नी को जब साड़ी पसंद नहीं आई तो उसने गूगल से उस वेबसाइट का नंबर ढूंढकर संपर्क किया। आरोप है कि खुद को कंपनी का कर्मचारी बता रहे शख्स ने मनोज को गूगल पे एप से रकम वापस आने का भरोसा दिलाया। इसके बाद उसने मनोज के मोबाइल पर एक मैसेज भेजा और उसे टच कर दूसरे नंबर पर भेजने को कहा। आरोप है कि जैसे ही मनोज ने उस मैसेज को बताए गए नंबर पर भेजा, थोड़ी देर बाद उसके बैंक खाते से 99 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.