उत्तराखंड में पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना में हुआ भ्रष्टाचार, जांच में 6 अस्पताल पाए गए दोषी


जिस आयुष्मान भारत योजना को गरीबों के लिए संजीवनी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया था। उत्तराखंड में वही योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।

उत्तराखंड के 6 अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई है। जांच में ये बात सामने आई है कि योजना के तहत भ्रष्टाचार हुआ है। इस भ्रष्टाचर में अस्पताल के डाक्टर और कर्मचारी शामिल हैं। ‘लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, योजना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जांच में ये पाया गया है कि योजना के तहत 6 अस्पतालों ने गलत तरीके से 35 लाख रुपये का भुगतान किया है। जांच में ये बात भी सामने आई है कि डॉक्टरों ने मरीजों को खुद सरकारी अस्पताल से प्राइवेट में रेफर किया और फिर खुद ही मरीज का इलाज कर गलत तरीके से योजना के तहत पैसा हासिल कर लिया।

जांच में भ्रष्टाचार की पुष्टि होने के बाद अभी तक इन अस्पतालों और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। जो अस्पताल जांच में दोषी पाए गए हैं उनके डॉक्टरों और संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जा सकता है। खबरों के मुताबिक, जांच रिपोर्ट आयुष्मान सोसायटी के सामने रखी जाएगी। जांच में दोषी पाए गए अस्पतालों को क्लेम के बदले दी गई पूरी राशि वापस लेने का आदेश दिया जा सकता है। इसके अलावा अस्पतालों को हमेशा के लिए योजना से बाहर किए जाने का फैसला भी लिया जा सकता है।

‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत गरीबों को ये लाभ दिया जाता है:

  • गरीब परिवार के हर सदस्य का सालाना 5 लाख तक का मुफ्त इलाज
  • योजना के तहत निजी अस्पताल में भी मुफ्त इलाज कराने का प्रवधान
  • देश के 50 करोड़ लोगों को ध्यान में रखकर योजना की शुरूआत की गई थी
  • योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा मिलती है
  • ये योजना विश्व की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है
  • करीब 1300 से ज्यादा बीमारियों का इलाज योजना के तहत होता है
  • कैंसर, डायबिटीज, दिल की बीमारी, किडनी, लीवर समेत कई बीमारियां इसमें आती हैं
newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.