उत्तराखंड: 18 साल के युवक की लाश जंगल में मिलने से सनसनी, परिजनों में पसरा मातम

उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल के कलालघाटी चौकी से सटे जिला बिजनौर के मंडावर थाना इलाके में 18 साल के युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिली है।

युवक की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जैसे ही इलाके में युवक की शव की खबर लगी बड़ी संख्या में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद मुंडावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

शव की सूचना परिजनों ने कलालघाटी चौकी प्रभारी को पहले दी, लेकिन चौकी प्रभारी ने घटनास्थल का मुवायना कर मामला जिला बिजनौर के होने कारण मंडावर थाना क्षेत्र को इसकी सूचना दी। इसके बाद मंडावर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। खबरों के मुताबिक, 18 साल का युवक संदीप पुत्र नैन सिंह निवासी झंडिचौड़ मंगलवार सुबह घर से जसोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र अपनी नौकरी के लिए निकला था। हालांकि वो नौकरी पर न जाकर पश्चिमी झंडिचौड़ के दो अन्य लोगों के साथ जिला बिजनौर के जंगलों में निकल गए थे।

बताया जा रहा वहै कि इस दौरान तीनों ने कच्ची शराब का सेवन किया। जब युवक सुबह तक नहीं उठा तो अन्य साथियों ने उसकी सूचना क्षेत्र के पार्षद और परिजनों को दी। वहीं, मंडावर थाना पुलिस का कहना है कि कलालघाटी चौकी ने जंगल में युवक के शव पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.