टिहरी: कोरोना महामारी में गांव लौटे प्रवासियों के लिए मंत्री धंन सिंह रावत का सराहनीय कदम

उत्तराखंड सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने और उन्हें स्वरोजगार के लिए लगातार प्रेरित कर रही। इस संबंध में सरकार द्वरा कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में सहकारिता राज्य मंत्री और टिहरी जिले के प्रभारी धन सिंह रावत ने जिला कार्यालय में स्वरोजगार से जुड़े लाभार्थियों को कुकुट वितरण और उद्यानों की घेरबाड़ संबंधी चेक वितरित किए। उन्होंने स्वरोजगार से जुड़े तीन प्रवासी लाभार्थियों को एक दिन के 100-100 और तीन लाभार्थियों को एक महीने के 100-100 क्राइलर चूजे वितरित किए। प्रति एक महीने और एक दिवसीय के वितरित किए। वहीं, उद्यानीकरण की घेरबाड़ हेतु चार प्रवासियों को 430240 रुपये भी इस मौके पर वितरित किए गए।

कोरोना महामारी की वजह से बड़ी संख्या में प्रवासी प्रदेश लौटे हैं। रोजगार उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में इन प्रवासियों को राजगार मुहैया कराने के साथ राज्य सरकार इन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही है। इस संबंध में सरकार द्वारा कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रभारी मंत्री ने जिला कार्यालय सभागार में स्वरोजगार प्रदाता, मुख्य रेखीय विभागों के कार्यों की समीक्षा भी की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कृषि, उद्यान पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता आदि विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता लाने पर जोर देने को कहा।  उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्वरोजगारी, काश्तकार को कोई भी पौधा या बीज वितरित करने से पूर्व उसके परिणाम, आउटपुट का भलीभांति परीक्षण कर लेना चाहिए, ताकि कोई भी काश्तकार खुद को ठगा महसूस न करे साथ ही उनकी भी बर्बाद न हो। धन सिंह रावत कहा कि सभी जिम्मेदार अधिकारियों का मकसद काश्तकारों को अच्छी गुणवत्ता वाले पौधे, बीज और खाद प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराना होना चाहिए। लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.