काशीपुर के मोहल्ला किला गंगे बाबा रोड की रहने वाली 18 साल की एक लड़की घर से संदिग्ध हालत में लापता है।
ये युवती घर से चप्पल ठीक कराने के लिए निकली थी। इसके बाद वो संदिग्ध हालत में गायब हो गई। वहीं युवती की मां ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर आरोप लगाया है कि वो उनकी लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
युवती की मां की ओर से पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 14 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे उनकी बेटी जोकि 18 साल की है वो चप्पल ठीक कराने के लिए गई थी। लेकिन अब तक वापस नहीं लौटी है। परिजनों ने रिश्तेदारी और दूसरी जगहों पर ढूंढ लिया है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। युवती की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस, युवती की तलाश कर रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.