फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 19,800 के पार पहुंच चुका है।
सूबे में पिछेल 24 घंटे में 592 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद राज्य में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 19,827 पहुंच चुकी है। वहीं इस बीमारी से ठीक हो चुके मरीजों की बात करें तो उनकी संख्या 13,671 है यानी 13,671 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।
हालांकि, इसके अतिरिक्त 63प्रवासी भी रिकवर हो चुके हैं। वहीं सोमवार को 12 मरीजों की मौत भी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रदेश में 5,887 एक्टिव केस हैं। सोमवार को 604 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, प्रदेश में 269 कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
आज अल्मोड़ा में 10, बागेश्वर में 6, चंपावत में 13, देहरादून में 149, हरिद्वार में, 138 नैनीताल में 99, पौड़ी गढ़वाल में 13, पिथौरागढ़ में 6, रुद्रप्रयाग में 7, टिहरी गढ़वाल में 52, उधम सिंह नगर में 58 और उत्तरकाशी में 41 नए मामले सामने आए हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.