फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में साइबर ठगी का मामला लगातार बढ़ रहा है। इस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा ठोस कदम भी उठाए जा रहे हैं।
पुलिस की कार्रवाई के बाद भी इस तरह की ठगी रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बागेश्वर से है। जहां सेना से रिटायर्ड सूबेदार के खाते से लाखों रुपये गायब हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक सेना के रिटायर सूबेदार को साइबर ठगों ने 8 लाख रुपये को चूना लगा दिया।
पीड़ित रिटायर्ड सूबेदार ने इसे लेकर बागेश्वर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर में सेना के रिटायर्ड सूबेदार मधन सिंह अंगड़िया ने बताया कि लॉकडाउन के चलते वे कई महीनों से अपना खाता चेक नहीं कर पा रहे थे। लेकिन जैसे ही समय मिला उन्होंने अपने अकाउंट चेक किया तो पता चला की उसमें से 8 लाख रुपये गायब हो गए हैं।
पीड़ित ने बताया कि उनका खाना सरकारी बैंक एसबीआई में है। उन्होंने पुलिस ने साइबर ठगों को पकड़ने की मांग की है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.