हल्द्वानी: नहर में मिली 45 साल के व्यक्ति की लाश, इलाके में फैली सनसनी

हल्दवानी के मुखानी थाना इलाके में नहर में अज्ञात शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। ये शव बच्ची नगर गांव के पास मिला है।

स्थानीय लोगों ने शव को नहर में देखा। इलाके में खबर फैलते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस, शव शिनाख्त में जुट हुई है। मृतक की उम्र करीब 45 साल के आसपास बताई जा रही है। खबरों के अनुसार, बच्ची नगर गांव में ग्रामीण खेतों में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें नहर में शव को देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान प्रताप सिंह मेहरा को दी। ग्राम प्रधान प्रताप सिंह मेहरा ने शव मिलने की सूचना मुखानी पुलिस को दी।

मुखानी थाना प्रभारी ने बताया कि संभवत शव नहर में बहकर कर आया होगा। प्रथम दृष्टया शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। उन्होंने बताया कि मृत शरीर पर चोट के निशान भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.