फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने जनता को खुद से सीधे तौर पर जोड़ने का अभियान शुरू कर दिया है।
दिल्ली में आदमी पार्टी ने जनता से बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा के नाम पर डंके की चोट वोट मांगा था। पार्टी ने साफ कर दिया है कि ये दोनों मुद्दे उत्तराखंड में उसकेलिए प्रमुख होंगे। पार्टी ने प्रदेश में स्वास्थ्य से जुड़ा अभियान छेड़ दिया है। कोरोना महामारी के बीच पार्टी ने घर-घर दस्तक देनी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में ‘आपका स्वास्थ्य हमारा संकल्प’ कार्यक्रम की शुरूआत की है। हरिद्वार में कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर पल्स ऑक्सीमीटर के जरिए लोगों के ऑक्सीजन लेवल और पल्स नापा जा रहा है। साथ ही पार्टी लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी भी दे रही है।
आम आदमी पार्टी की जिलाध्यक्ष हेमा भंडारी ने बताया कि उनकी पार्टी ने पूरे प्रदेश में ये अभियान हर विधानसभा स्तर पर चला रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के जरिए हर वार्ड में घर-घर जाकर ऑक्सीमीटर से निशुल्क जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में हालात बेहत खराब हैं। कोरोना संक्रमण के साथ डेंगू का प्रकोप भी बढ़ रहा है। सीएम होम क्वारंटाइन हैं। शहरी विकास मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव संक्रमित पाए गए हैं। आम आदमी पार्टी की जिला सचिव एवं विधानसभा प्रभारी हरिद्वार शहर अनिल सती ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने राज्य में बढ़ते कोरोना महामारी पर चिंता जाहिर की है। राज्य में हर विधानसभा में पल्स ऑक्सीमीटर भेजे हैं। उन्होंने कहा कि ये अभियान 10 दिनों तक पूरे प्रदेश में चलेगा। अलग-अलग टीमें घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.