अल्मोड़ा: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अल्मोड़ा के चौखुटिया में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, 30 सितम्बर को चौखुटिया की एक स्कूली छात्रा ने आरोपी प्रमोद कुमार दुर्गापाल निवासी चंपानगर, स्याल्दे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

राजस्व क्षेत्र होने की वजह से मामला 30 अक्टूबर को रिगुलर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उपनिरीक्षक ज्योति कोरंगा को जांच सौंप दी गई थी।

जांच अधिकारी ज्योति कोरंगा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसे आज रामनगर के सिविल लाइंस से गिरफ्तार कर लिया गा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.