बागेश्वर वासियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी उठानी पड़ सकती है। कपकोट से बागेश्वर के लिए 33 केवी की बिजली लाइन की मरम्मत का काम विभाग ने शुरू कर दिया है।
विभाग के मुताबिक, मरम्मत का काम एक हफ्ते तक चलेगा। ऐसे में लोगों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि विभाग दूसरे सर्किट से बिजली सप्लाई जारी रखने की बात कह रहा है। बिजली विभाग के ईई भाष्कर पांडेय ने कहा कि विभाग नई बनी लाइन की मरम्मत का काम करा रहा है। इसके तहत जंपर टाइट करने, ढीले पड़े तारों को कसने, तारों को छूने वाले पेड़ों की छंटनी और पीजी क्लेंप बाइडिंग का काम किया जाएगा।
विभाग के मुताबिक, करीब एक हफ्ते तक मरम्मत कार्य चलेगा। अधिकारी ने बताया कि मरम्मत के कार्य को ध्यान में रखकर क्षेत्र की बिजली लाइन को दूसरे सर्किट से जोड़ दिया गया है, ताकि बिजली की सप्लाई बाधित न हो।
उधर, व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, सभासद तनुज तिरुवा, प्रकाश जोशी समेत अन्य लोगों ने कहा कि लंबे समय से मांग के बाद विभाग लाइन की मरम्मत कर रहा है। इन्होंने ये मांग की है कि मरम्मत के दौरान विभाग सप्लाई जारी रखे। साथ ही जल्द मरम्मत के काम को पूरा करने की भी मांग की।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.