बागेश्वर में एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अभियान के तहत एक चरस तस्कर को गिरफ्तार कर एक किलो से ज्यादा चरस बरामद की है।
आरोपी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का संविदा कर्मी है। बागेश्वर के एसपी मणिकांत मिश्रा ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एसओजी बागेश्वर और कोतवाली पुलिस की ओर से नशे के सौदागरों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान टीम ने अमसरकोट रोड पर सेंट जोसेफ स्कूल के पास हरिओम कोरंगा पुत्र स्व. आन सिंह कोरंगा निवासी झोपड़ा, कपकोट को रोका और तलाशी के दौरान उसके पास 1.192 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
बरामद चरस की कीमत एक लाख बीस हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि जांच करने पर पता चला कि आरोपी पीडब्ल्यूडी का संविदा कर्मचारी है और अपने गांव से चरस को लेकर आ रहा था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वो चरस को फुटकर में बेच कर मोटा मुनाफा कमाना की फिराक में था।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.