उत्तरकाशी के इस इलाके में भालू ने महिला पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में भर्ती

उत्तरकाशी के गंगा और यमुना घाटी में भालुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। भटवाड़ी ब्लॉक के नाल्ड गांव में खेतों में घास काट रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया।

भालू के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। नाल्ड प्रधान सुनील राणा के मुताबिक, शुक्रवार सुबह जलमा देवी देवी नाम की महिला गांव के पास खेतों में घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक भालू उनके ऊपर हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह से भालू को वहां से भगाया। तब तक भालू के हमले में महिला के चेहरे और हाथों पर गंभीर चोटें आ चुकी थीं। इसके बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

इस इलाके में भालू का ये दूसरा हमला है। इससे पहले भंकोली गांव में भालू ने मवेशियों पर हमला किया था, और अब महिला पर हमला हुआ है। भालू के लगातार बढ़ते हमले से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द इलाके में मौजूद भालू को रेस्क्यू करने की मांग की है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 week ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.