उत्तरकाशी में अवैध शराब के कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा, पकड़ी गई 60 पेटी शराब, दो गिरफ्तार

उत्तरकाशी में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ शिकंजा कसा है। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है।

उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर पुलिस की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन को रोका। चेकिंग के दौरान वाहन से 60 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर पिकअप में सवार प्रेम सिंह पुत्र वीर सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 10 ज्ञानशू और बलबीर कंडियाल पुत्र आनंद कंडियाल उम्र 42 निवासी कंडियाल गांव टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी पंकज भट्ट ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई भगत दास, एसआई मनीषा नेगी, कांस्टेबल मनोज प्रकाश और एसओजी की टीम से कांस्टेबल विजेंद्र सिंह और आशीष भट्ट शामिल थे। कार्रवाई करने वाली टीम को एसपी ने 1-1 हजार रुपये  नगद दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.