उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में ऐसी ही दुखद खबर हरिद्वार के रुड़की से सामने आई है।
जहां रुड़की में बस अड्डे के सामने सड़क पर सवारियां उतार रही बस में बैठी एक महिला की सिर बगल से गुजर रही बस की चपेट में आ गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, बस चालक शव नीचे उतारकर मौके से फरार हो गया। आपको बता दें, घटना शनिवार की है। मृतका के भाई ने मामला दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक हेमा अपने भाई के साथ मायके घनसाली, जिला टिहरी गढ़वाल जा रही थी। ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ है। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.