देवभूमि उत्तरकाशी फिर शर्मसार हुई है। इस बार दुष्कर्म की खबर उत्तरकाशी से सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आोरपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में एक और युवती कोतवाली पहुंची।
जिसने पुलिस को बताया कि उसकी आरोपी युवक से शादी तय हुई है। उसे भी आरोपी ने शादी का झांसा दिया है। युवती ने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि आदेश बिष्ट (24) निवासी किशनपुर उत्तरकाशी बीती 13 जनवरी को उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ चिन्यालीसौड़ ले गया था, जहां उसने युवती के साथ संबंध बनाए। कुछ दिनों बाद पीड़िता को पता चला कि आदेश की शादी पहले से ही तय हो चुकी है।
युवती के मुताबिक जब उसने इस बारे में आदेश से बात की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। एसआई रमन बिष्ट ने बताया कि आदेश के खिलाफ मामला दर्ज होने की सूचना जैसे ही दूसरे युवती को मिली वो तो भी कोतवाली पहुंच गई।
दूसरी युवती का कहना है कि आदेश की शादी उससे तय हुई थी। हालांकि दूसरी युवती की ओर से किसी प्रकार की तहरीर नहीं आई है। वहीं आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक की गिरफ्तारी का कार्रवाई की जा रही है।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…
This website uses cookies.