चमोली: भालू ने महिला को मार डाला, दहशत में ग्रामीण

चमोली  के विकासखंड घाट के वादुक गांव में भालू का आतंक देखने को मिला है। गांव के पास मवेशियों के लिए घास लेने जंगल जा रही महिला को भालू ने हमला कर दिया।

हमले में महिला की मौत हो गई। महिला के साथ जंगल जा रही दो अन्य महिलाओं ने किसी तरह  भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी।

खबरों के मुताबिक, वादुक गांव की महेशी देवी गांव की ही अन्य दो महिलाओं के साथ घास के लिए जंगल जा रही थीं। इसी दौरान घात लगाकर बैठे भालू ने महेशी देवी पर हमला कर दिया। महेशी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य महिलाएं किसी तरह अपना जान बचाने में कामयाब हुईं।

वादुक गांव के वन पंचायत सरपंच बलवंत सिंह के मुताबिक, घटना सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। उन्होंने बताया कि वन विभाग के दो अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.