चंपावत: 12 किलो चरस के साथ तीन लोग गिरफ्तार, तस्करी का तरीका जान उड़े पुलिस वालों के होश!

कोरोना काल में भी नशे के सौदागरों का व्यापार फल फूल रहा है। आए दिन राज्य से नशे की तस्करी का मामला सामने आता रहता है।

पुलिस द्वारा भी इसके खिलाफ समय समय पर अभियान भी चलाया जाता है। इसी कड़ी में आज चंपावत पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक पाटी थाना क्षेत्र में चरस के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए तस्करों से 12 किलोग्राम से अधिक चरस बरामद की गई है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बुधवार को पाटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वालिक प्राथमिक विद्यालय से आगे थाना पाटी पुलिस व एसओजी टीम ने जय दत्त मिलकानी पुत्र स्वर्गीय केशव दत्त मिलकानी उम्र 50 वर्ष के पास से 7 किलोग्राम अवैध चरस बरामद किया।

साथ ही उसके 25 वर्षीय पुत्र खष्टी दत्त मिलकानी के पास से भी पुलिस ने 4 किलो 500 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के मुताबिक आरोपी नैनीताल जनपद के पतलिया भेड़ापानी, धारी के रहने वाले हैं। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वह चरस अपने घर में ही तैयार कर मैदानी क्षेत्रो में बेचने के लिए ले जाया करते थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.