चंपावत मनरेगा कार्यों में प्रदेश में दूसरे नंबर पर आया है। जिले में मनरेगा के तहत जो कार्य किए जाने थे, उनमें से 90 फीसदी से ज्यादा काम पूरा कर लिया गया है।
ऐसे में शासन ने जिले के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए लक्ष्य बढ़ाने का फैसला किया है। इस बार लक्ष्य को हासिल करने में प्रवासी श्रमिकों ने अहम योगदान दिया है। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लगा था। इस दौरान हजारों की संख्या में प्रवासी बेरोजगार होने के बाद अपने गांव वापस लौट गए। करीब तीन महीने के लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई।
इस बीच नए वित्तीय वर्ष के लिए मनरेगा के तहत शासन ने इस बार 8.50 लाख मानव दिवस का लक्ष्य दिया था। मनरेगा के तहत प्रवासियों को काम दिया गया ताकि ये लोग दोबारा पलायन न करें। ऐसे में शासन द्वारा मनरेगा के तहत दिया गए लक्ष्य को जिले ने 6 महीने में ही 90 फीसदी से ज्यादा हासिल कर लिया।
चंपावत में अब तक 8.50 लाख के सापेक्ष 7.75 लाख मानव दिवस पूरे किए जा चुके हैं। जिले में पंजीकृत 59 हजार श्रमिकों में 30287 श्रमिकों ने लक्ष्य पूरा करने में अपनी भूमिका निभाई। इनमें 4771 प्रवासी श्रमिक शामिल थे।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.