उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर के आह्वान पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
ये प्रदर्शन सोमेश्वर के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला बेस अस्पताल की मांग को लेकर किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने सोमेश्वर में महिला बेस अस्पताल खोलने की स्वीकृति प्रदान की थी। अस्पताल के लिए भूमि का चयन भी किया जा चुका था, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद महिला बेस अस्पताल निर्माण का मामला भाजपा सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 3 माह के अंतर्गत सोमेश्वर क्षेत्र की पूर्व में स्वीकृत तमाम योजनाओं को मूर्त रूप नहीं दिया गया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र की पूरी जनता को अपने साथ लेकर सड़कों में उतरेंगे और उग्र जन आंदोलन करने को विवश होंगे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.