उत्तराखंड: टिहरी झील हादसे में एक और शव बरामद, चौथे की तलाश जारी

उत्तराखंड के टिहरी झील में बुधवार को हुए वाहन हादसे में लापता दो लोगों में से सर्च टीम को एक शव मिल गया है। अब तक कुल 3 शव बरामद किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि जिस शख्स का शव मिला है वो चालक था। भागीरथीपुरम-जीरोब्रिज मार्ग क्रमांक तीन से बरामद कर लिया गया है। जबकि अभिषेक रावत (25) पुत्र युद्धवीर सिंह निवासी ग्राम मौली का पता नहीं चल सका। जिसकी तलाश अभी भी जारी है।

आपको बता दें कि 29 सितंबर की रात लगभग दो बजे बुलेरो सड़क पर पैराफीट तोड़ते हुए झील में गिर गई थी। जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग की रहने वाली लड़की अपनी शादी की खरीददारी करके अपने भाइयों के साथ गांव लौट रही थी। देहरादून से वाया टिहरी होते हुए रुद्रप्रयाग जा रही एक मैक्स बुधवार तड़के करीब तीन बजे टिहरी बांध की झील में समा गई थी।

दुर्घटना का पता चलने के बाद गुरुवार सुबह शुरू किए गए रेस्क्यू अभियान के दौरान एक युवती और एक युवक के शव बरामद किए गए थे। झील में डूबे वाहन को कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से बाहर निकाला गया। अब तक इस हादसे के बाद तीन शव बरामद कर लिए गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.