उत्तराखंड के इस जिले में कोरोना का कोहराम! हर एक घंटे में कोरोना की चपेट में आ रहा शख्स, खौफ में लोग!

उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार काफी तेज हो गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 1015 नए केस दर्ज किए गए।

राज्य में लगातार दूसरे दिन यानी गुरूवार को भी एक हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना के 1015 नए केस आए हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 28,226 पहुंच गई है। उत्तराखंड में सबसे ज्यादा कहर देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर में बरप रहा है।

वहीं बागेश्वर जिले में 36 घंटे के भीतर 34 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ विभाग सतर्क हो गया है। सीएमओ बीडी जोशी ने बताया कि अब तक जिले में बारह हजार दो सौ पंद्रह लोगों की सेंपलिंग की जा चुकी है।

जोशी के मुताबिक जिले में अब तक कुल 360 कोरोना संक्रमित केस सामने आ चुके हैं। जिनमें से वर्तमान में 86 केस एक्टिव हैं। वहीं, उन्होंने बताया स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरतते हुए नगर पालिका के साथ मिल कर जिन वार्डों में संक्रमित मिल रहे हैं, वहां पर अन्य लोगों की आरटीपीसीआर सैम्पलिंग करेगी। आपको बता दें, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जिले में कोरोना के 18 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

3 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.