30 मई को मोदी सरकार के 7 साल होंगे पूरें, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सांसद, विधायक और पदाधिकारी को दिए गांवो का भ्रमण करने के निर्देश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने देशभर के प्रदेश अध्यक्षो और महामंत्री संगठनो के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक की।

इस दौरान जेपी नड्ढा ने कहा कि 30 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 7 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी के सभी मोर्चे, सांसदो, विधायक तथा संगठन के पदाधिकारी सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत देश भर में एक लाख गांवो में प्रवास कर सेवा कार्यों में भाग लेंगे।

इसके तहत उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी के सभी विधायकों , सांसदों, सभी पदाधिकारियों को नियत तिथि 30 मई को गाओं का भ्रमण के निर्देश देते हुए दूरस्थ गांव तक पहुँँच कर सेवा कार्यों में भाग लेने के लिए कहा है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने देश भर में 50 हजार यूनिट ब्लड एकत्रित करने के लिए कहा। नड्डा ने सांसदो को दो गांव का भ्रमण करने व सरकार में मंत्री किसी चिन्हित गावं में विडीओ कान्फ्रेंसिंग के जरिये लोगों से जुड़ने के लिए कहा। उन्होंने सभी प्रदेश अध्यक्षों को आयोजित कार्यक्रमों में कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। वहीं विधायक,जिला पंचायत ,क्षेत्र पंचायत और ग्राम स्तर पर भी जिम्मेदारी तय होगी।

गावं में मास्क,सेनिटाइजर, राशन किट,दवाई, काढा या अन्य जरुरी सामग्री वितरित की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रो में ऑक्सिमिटर से लोगो का आक्सीजन लेबल चेक करने या आरटीपीसीआर जांच कराया जा सकता है। सभी मोर्चो को दायित्व सौंप कर ब्लड डोनेशन कैंप भी आयोजित किये जाएँगे।

उन्होने कहा कि अस्पताल अथवा कैंप में यह व्यवस्था सुनिस्चित् की जाए। इसके लिए रोड मैप पहले सुनिश्चित किया जाना चाहिए।ऐसे गांव चिन्हित किये जाने चाहिए जिससे 30 मई को सहूलियत के साथ इन गावं तक पहुँँच बन सके।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में प्रदेश संगठन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी शामिल हुए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.