पिथौरागढ़ के बेरीनाग में चौकड़ी में शार्ट सर्किट के कारण आग लगने से एक परिवार के 9 मवेशियों की जलकर मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक भगवान सिंह मेहरा की गौशाला में रात के समय शॉर्ट सर्किट होने से एक भैंस, एक गाय, दो बछड़े व 5 बकरियों की जलकर मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विधायक मीना गंगोला भी पीड़ित के घर पहुंचीं और अपने स्तर से संबंधित विभाग से मुआवजा दिलवाने का विश्वास दिलाया। वहीं, पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश पाठक ने मृत मवेशियों के शवों का पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट बनाकर भेज दी है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
This website uses cookies.