हरिद्वार: मनचले को युवती पर अश्लील टिप्पणी करना पड़ा महंगा, परिजनों ने बीच बाजार कर दी कुटाई

हरिद्वार के लक्सर में युवकी पर अश्लील टिप्पिणी करना एक शख्स को मंहगा पड़ गया। युवती के परिजनों ने मनचले की धुनाई कर दी।

मामला हरिद्वार के गोवर्धनपुर रोड स्थित रेलवे फ्लाईओवर का है जहां फलों की ठेली लगाने वाले खड़ंजा कुतुबपुर निवासी युवक पिछले कुछ समय से रायसी क्षेत्र की एक युवती को आते-जाते छेड़छाड़ करता रहता था।

बताया जा रहा है कि युवक के इस हरकत से युवती परेशान हो गई थी। परेशान युवती ने इसकी सूचना परिजनों को दी सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने फल बेच रहे शख्स की जमकर धुनाई कर दी।

घटना की सूचना जब चौकी बाजार पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को कोतवाली ले गई। एसआई संजय रावत ने बताया कि युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.