फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है।
विश्वविद्यालय ने बढ़ाई गई आरटीआई की फीस को वापस ले लिया है। ऐसे में छात्रों को अब अपनी उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति देखने के लिए आरटीआई के तहत 10 रुपये का शुल्क के साथ ही 2 रुपये प्रति पृष्ठ ही देना होगा। इससे लेकर यूनिवर्सिटी के कुलसचिव की ओर से एक आदेश जारी किया गया है।
आरटीआई की फीस कम करने की मांग को लेकर छात्रसंघ के पदाधिकारी लंबे समय से आंदलोनरत थे। छात्रों की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय को को अपने फैसले को वापस लेना पड़ा है। इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन आरटीआई के तहत उत्तरपुस्तिका की जानकारी मांगने पर उनसे 600 रुपये शुल्क वसूलता था। विश्विद्यालय द्वारा इस फैसले को वापस लिए जाने के बाद छात्रों और छात्र संगठनों में खुशी है। सभी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को धन्यवाद कहा है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.