फोटो: सोशल मीडिया
हल्द्वानी में कोरोना का कहर देखने को मिला है। नगर निगम के नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया समेत 24 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
नगर आयुक्त मर्तोलिया ने अपने संपर्क में आए सभी लोगों को कोरोना जांच कराने का निवेदन किया है। एक साथ इतने लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। निगम को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इन दो दिनों में नगर निगम कार्यालय को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके बाद खोला जाएगा।
खबरों के मुताबिक, पिछले दिनों नगर निगम में एक कर्मचारी को कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर आयुक्त समेत सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट किया। रिपोर्ट में नगर आयुक्त समेत 24 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेशन में भेज दिया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.