अधर में लटक गया ‘सपनों’ का हल्द्वानी! मास्टर प्लान अधूरा छोड़कर कंपनी लापता

कुमाऊं का सबसे बड़ा शहर कहे जाने वाले हल्द्वानी का मास्टर प्लान अधर में लटक गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका जिम्मा जिस कंपनी को दिया गया है वो गायब है।

जानकारी के मुताबिक पिछले 6 महीने से हल्द्वानी का मास्टर प्लान बनाने वाली गुरुग्राम की कंपनी गायब है। लॉकडाउन से कंपनी का कार्यालय बंद है। जून में अनलॉक-1 से कामकाज शुरू हुए, लेकिन मास्टर प्लान बनाने वाली कंपनी गायब रही। शहर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अधिकारियों के लगातार संपर्क करने के बाद भी कंपनी के प्रतिनिधि कोई जवाब नहीं दे रहे। ऐसे में मास्टर प्लान का काम अधर में लटक गया है। विभाग कंपनी को नोटिस जारी करने की तैयारी में है।

आपको बता दें, हल्द्वानी, नैनीताल, काशीपुर और रुद्रपुर शहर के जियोग्राफिकल इन्फार्मेशन सिस्टम (जीआइएस) बेस्ड मास्टर प्लान पर पिछले साल से कार्य चल रहा है। हल्द्वानी का मास्टर प्लान बनाने का जिम्मा गुरुग्राम की इनोवेस्ट इन्फ्रा के पास है। कंपनी ने पिछले साल जुलाई में सर्वेक्षण का काम शुरू किया।

सर्वेक्षण का काम तीन माह में पूरा होने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन लेटलतीफी के कारण काम धीमा होता रहा। कार्य की निगरानी का जिम्मा शहर एवं ग्राम नियोजन विभाग के पास है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.